ब्रेकिंग खबरें

खेल

IPL 2023: आईपीएल देखने आए 11 लोग हुए गिरफ्तार, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

कोलकाता में आइपीएल मैच देखने आए जामताड़ा गिरोह कुल 11 सदस्यों को कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने शुक्रवार को लग्जरी होटल के कमरे से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग बिजली काटने के नाम पर की गई धोखाधड़ी से जुड़े हैं। इसके अलावा वे केवाईसी धोखाधड़ी गिरोह के प्रमुख थे।

कोलकाता आने के बाद वे एक लग्जरी होटल में ठहरे थे। पुलिस को पता चला कि उन्होंने आईपीएल मैच देखने के लिए महंगे टिकट भी खरीदे थे। हालांकि उस मैच से पहले उन 11 लोगों को होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मामले की कर रही जांच

हालांकि पुलिस को संदेह है कि इस तरह की ठगी करने वाले कोलकाता में सिर्फ खेल देखने के लिए आए हैं या नहीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कोलकाता में होटल किराए पर लेने के पीछे उनका कोई और मकसद तो नहीं था। पुलिस गिरफ्तार लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जामताड़ा का है कुख्यात गिरोह

पुलिस को शक है कि ये युवक आईपीएल सट्टे के गिरोह में शामिल हो सकते हैं। ये सभी जामताड़ा के रहने वाले हैं। गौरतलब हो कि झारखंड के जामताड़ा का यह गिरोह कुख्यात है। तरह-तरह से लोगों को ठगते हैं। हाल ही में कई लोग बिजली बिल के नाम पर ठगी के जाल में फंस गए हैं। जाल में फंसने पर ही उनके खाते से लाखों रुपये गायब हो गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts