ब्रेकिंग खबरें

खेल

IPL में आज का पहला मैच GT vs KKR: क्या गुजरात मारेगा आज जीत की हैट्रिक… जानें पॉसिबल प्लेइंग-11

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइर्डस (KKR) के बीच अहमदाबाद में होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने होंगी।

आगे स्टोरी में हम पहले मैच की दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड, टॉप प्लेयर्स, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन, पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स जानेंगे…

गुजरात ने जीते 2 लगातार मैच
गुजरात टाइटंस का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा। टीम ने उसके दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। पहले मुकाबले में टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया था। दोनों ही मैच गुजरात ने चेज करते हुए जीते।

कोलकाता के खिलाफ टीम के 4 विदेशी राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल और अल्जारी जोसेफ हो सकते हैं। इनके अलावा हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और राहुल तेवतिया भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

KKR को शार्दूल की बैटिंग ने दी मजबूती
कोलकाता नाइट राइर्डस का भी इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा। टीम को एक में हार और दूसरे मुकाबले में जीत मिली। नाइट राइडर्स को पहले मैच में पंजाब ने 7 रन से हराया था। वहीं दूसरे में उसने बेंगलुरु को 81 रन से हराया, इस मैच में शार्दूल ठाकुर ने 29 बॉल में 68 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया था।

गुजरात के खिलाफ टीम के 4 विदेशी रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और टिम साउदी हो सकते हैं। इनके अलावा नीतीश राणा, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। वहीं जेसन रॉय भी कोलकाता कैंप से जुड़ गए हैं।

गुजरात से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी कोलकाता
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का यह लीग में दूसरा ही सीजन है। पहले सीजन में टीम ने सभी को चौंकाते हुए टॉप किया था। तब KKR और GT लीग स्टेज में एक बार भिड़ी थीं। उस मुकाबले को गुजरात न जीता था।

पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 रन बना देती है तो उसके मैच जीतने की संभावना ज्यादा रहती है। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 160-170 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेती है।

वेदर कंडीशन
मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है। अहमदाबाद में रविवार का टेम्परेचर 25 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की आशंका नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राय, नारायण जगदीसन।

What's your reaction?

Related Posts