ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

राष्ट्रगान अपमान मामला : भाजपा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक को ममता बनर्जी की चुनौती

कोलकाता. कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक पीठ ने बंगाल सरकार को राष्ट्रगान के कथित अपमान का आरोप लगाने वाली एक शिकायत पर संज्ञान लिया है. पीठ ने भाजपा के कई विधायकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर कार्रवाई करने को लेकर एकल पीठ द्वारा लगाई गई रोक को चुनौती देने के लिए अपील दायर करने की अनुमति दे दी. कोलकाता पुलिस द्वारा 5 भाजपा विधायकों को एक शिकायत पर नोटिस भेजा गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पिछले महीने विधानसभा परिसर में तृणमूल के विधायकों द्वारा राष्ट्रगान गाए जाने के दौरान उसका अपमान किया था. भाजपा विधायक शंकर घोष और अन्य ने पार्टी विधायकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की प्रार्थना करते हुए होई कोर्ट का रुख किया था.

What's your reaction?

Related Posts