ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

अब आधार कार्ड से मिलेगा 25 रुपये किलो प्याज

प्याज की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पंजाब सरकार ने लोगों को राहत दी है. अब आधार कार्ड पर 25 रुपये किलो की दर से प्याज मिलेगा. इसके लिए पंजाब की मंडियों में स्टॉल लगाए जा रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से लगाए इन स्टॉल पर रियायती दरों पर चार किलो तक प्याज ले सकेंगे. पंजाब में बाजार में इन दिनों 70 से 75 रुपये प्रति किलो प्याज मिल रहा है.

सोमवार को जालंधर की मकसूदां मंडी से इसकी शुरुआत की गई. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन के जरिये लोगों को रियायती दरों पर प्याज उपलब्ध करवाया जा रहा है.प्याज के बढ़ते दामों से बढ़ा लोगों का बोझबता दें कि अक्टूबर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं. पहले दाम 55 रुपए थे और अब 70 के करीब पहुंच चुके हैं. मगर सरकार द्वारा दी गई राहत से लोगों को काफी मदद मिली है. त्योहारों के सीजन को देखते हुए प्याज के दाम लोगों का बजट बिगाड़ सकता था.

What's your reaction?

Related Posts