ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

हावड़ा स्टेशन पर कमीशनिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रायपुर। पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 24 को लिंक केबिन से जोड़ने के लिए किए जाने वाले कमीशनिंग कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह कार्य 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक के तहत किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में कुछ ट्रेनें हावड़ा स्टेशन के स्थान पर सांतरागाछी या शालीमार स्टेशन से प्रारंभ अथवा समाप्त होंगी।

रेलवे के अनुसार 24 और 25 जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से संचालित होगी। वहीं 24 और 25 जुलाई को सीएसएमटी से चलने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर समाप्त होगी। इसके अलावा 25 और 26 जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस सांतरागाछी से प्रारंभ होगी।

इसी प्रकार 24 जुलाई को सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस सांतरागाछी में समाप्त होगी, जबकि 25 और 26 जुलाई को 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल एक्सप्रेस सांतरागाछी से रवाना होगी।

इसके अलावा 25 जुलाई को साई नगर शिरडी से चलने वाली 22893 साई नगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर समाप्त होगी। वहीं पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन में तथा 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने और स्टेशन परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts