ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

अपने ही बच्चों को मां-बाप ने दलाल को बेचा, तस्करी के मामले में 6 मासूमों का रेस्क्यू

कबीरधाम जिले से सामने आए एक मामले ने मानवता को झकझोर दिया है। आरोप है कि यहां नाबालिग बच्चों को मात्र 5 से 6 हजार रुपये में बेचने की बात सामने आई है, जिसमें उनके अपने माता-पिता की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में बच्चों को आर्थिक तंगी या लालच के चलते कथित तौर पर सौंपे जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चों को किस नेटवर्क के जरिए और किस उद्देश्य से ले जाया गया था। स्थानीय प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित करने और मामले में शामिल सभी संदिग्धों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनकी काउंसलिंग व मेडिकल जांच की जा रही है।

अपने ही बच्चों को मां-बाप ने दलाल को बेचा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक लिखित शिकायत के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा नाबालिग बच्चों को बाहर ले जाकर उनसे मजदूरी कराई जा रही है. सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि इन बच्चों से जबरन मजदूरी कराई जा रही थी और उन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदा गया था.

पुलिस ने 6 मासूमों का किया रेस्क्यू

मामले से जुड़े आवेदन में चेतन यादव और रवि यादव नामक व्यक्तियों पर नाबालिग बैगा बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि बच्चों को गांव से दूर ले जाकर काम में लगाया गया और बदले में उनके माता-पिता को पैसे दिए गए. फिलहाल पुलिस बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

इस घटना ने एक बार फिर जिले में मानव तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जरूरत है कि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए दोषियों को कड़ी सजा दी जाए.

What's your reaction?

Related Posts