ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

SORRY BABU के पोस्टर ने मेरठ पुलिस को कर दिया परेशान, अज्ञात युवक-युवती से जुड़ा मामला!

Sorry Babu Poster: उत्तर प्रदेश के मेरठ के गंगानगर इलाके में SORRY BABU लिखे पोस्टरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है. इस घटना से इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है और सोशल मीडिया पर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं. पोस्टर लगाने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

थाना गंगानगर क्षेत्र में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि पूरे इलाके में SORRY BABU लिखे पोस्टर चिपके हुए हैं. इन पोस्टरों ने लोगों का ध्यान तुरंत आकर्षित किया. डिवाइडर, खंभों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टरों ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों को हैरानी में डाल दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती ने इन पोस्टरों को रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर साझा किया.

पुलिस पोस्टर लगाने वाले की तलाश में जुटी

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गंगानगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. एक विशेष टीम को आरोपी की पहचान और गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि यह किसकी शरारती हरकत लगती है. फिर भी पोस्टर लगाने वाले का इरादा और उसकी पहचान का पता लगाना जरूरी है. साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह उनसे बता दें.

लोगों में चर्चा का माहौल

स्थानीय निवासियों के बीच इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे एक प्रेम प्रसंग से जुड़ी हरकत मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ शरारती तत्वों की मस्ती बता रहे हैं. पोस्टरों पर SORRY BABU के अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है, जिससे मामले को सुलझाने में पुलिस को मुश्किल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ इस मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. लोग अलग-अलग कहानियां बना रहे हैं, जिससे मामला और पेचीदा होता जा रहा है.

What's your reaction?

Related Posts