ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीति

पैसे के बलबूते राजनांदगांव के मतदाताओं को खरीदा नहीं जा सकता: डॉ. रमन

राजनांदगांव. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर स्थित अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से भेंट- मुलाकात में व्यस्त हैं. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की ऐतिहासिक जीत ने प्रदेश को नया संदेश दिया है कि धन, बल की वर्षा से चुनाव नहीं जीता जा सकता. भूपेश बघेल के करीबी रहने वाले प्रत्याशी ने आखिरी दिनों में करोड़ों रुपए मतदाताओं तक पहुंचाएं परंतु राजनांदगांव की जनता ने रुपए को नजरअंदाज कर नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना पर विश्वास व्यक्त किया और यहां के कार्यकर्ताओं ने तन,मन,धन से समर्पित होकर बहुत कम खर्चे में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया.

कहा कि राजनांदगांव में कांग्रेस की हार से भूपेश की करारी हार हुई है, क्योंकि वह सर्वाधिक समय तक राजनांदगांव में सक्रिय रहे और इस सीट को उन्होंने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया. मतदान के बाद पूरे देश में डॉ. रमन सिंह हार रहे हैं, का झूठा प्रचार किया, परंतु परिणाम आने पर तीन गुना ज्यादा आशीर्वाद देकर राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल को करारा जवाब दिया है.

What's your reaction?

Related Posts