ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़

पार्षद के बेटे ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बहला-फुसला कर ले गया था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बीजेपी पार्षद के बेटे द्वारा 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया नगर पालिका की महिला पार्षद का बेटा पड़ोस में रहने वाली मासूम को बहला-फुसला कर एक सुनसान मकान में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। मासूम 18 अप्रैल की शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची थी। परिजनों ने उससे इसका कारण पूछा। बच्ची ने बताया कि तेंदुलकर सहिस (24) उसे अपने साथ एक मकान में ले गया था। उसने उसके साथ गंदी हरकत की। इसके बाद समाज में बदनामी के डर से परिवार से चुप रहा, लेकिन 17 जून मंगलवार को पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पार्षद का बेटा है।

मामले की जांच जारी- SDOP

इस संबंध में खरसिया SDOP प्रभात पटेल ने बताया कि घटना अप्रैल महीने की है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts