ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयअन्य खबर

Dating App Tinder पर ‘प्रेमिका’ ने लगाया 15 करोड़ का चूना, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती

 महिला से ऑनलाइन दोस्ती, फिर प्यार और धोखे की एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. एक व्यक्ति ने ऑनलाइन प्रेमिका की तलाश के लिए लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर का सहारा लिया. वो उसे मिल भी गई, लेकिन कुछ ही दिन बाद महिला ने व्यक्ति को ऐसा जोर का झटका दिया कि वह जिंदगी में कभी भी अपनी इस गलती को नहीं दोहराएगा. मामला हांगकांग का है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा?

बता दें कि टिंडर पर इतालवी फाइनेंशियल कंसलटेंट से सिंगापुर की एक महिला ने इन्वेस्टर ब्रोकर बनकर दोस्ती की. इसके बाद महिला ने व्यक्ति को धीरे-धीरे अपने प्यार के जाल में फंसाना शुरू किया. इसी दौरान महिला ने अपने ऑनलाइन प्रेमी को क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करने के लिए एक फर्जी ट्रेडिंग साइट पर अकाउंट खोलने के लिए मना लिया. यही भरोसा इतालवी व्यक्ति को ले डूबा.

और लूट लिए 15 करोड़

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 55 वर्षीय व्यक्ति फरवरी के मध्य में रोमांस स्कैम का शिकार हुआ. उसने बताया कि टिंडर पर महिला ब्रोकर से दोस्ती के बाद दोनों वॉट्सऐप पर बातें करने लगे. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया. फिर महिला ने व्यक्ति को जाल में फांसकर अगले पांच सप्ताह में 1.8 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी कर ली.

जालसाजों ने दिया ये झांसा

रिपोर्ट के मुताबिक, जालसाजों ने 6 से 23 मार्च के बीच पीड़ित से 9 अलग-अलग बैंक खातों में 14.8 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर करा लिए. जालसाजों ने पीड़ित को यह कहकर झांसा दिया कि डिजिटल पैसे में इन्वेस्ट करने से उसे काफी प्रॉफिट होगा. लेकिन जब तक उसे शक हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी. पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच चल रही है. गौरतलब है कि ऑनलाइन स्कैमर इंजीनियरिंग, बैंकिंग या आर्मी फील्ड से खुद को बताकर पहले पेशेवरों से दोस्ती करते हैं, फिर डिजिटल माध्यम से उन्हें लूट लेते हैं.

What's your reaction?

Related Posts