ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में दिखेंगे विक्रांत, जल्द शुरू होगा शूट

मुंबई. प्रोड्यूसर – डायरेक्टर करण जौहर की अगली फिल्म ‘दोस्ताना 2’ लंबे समय के बाद फिर से सुर्खियों में है। पहले इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर लीड रोल निभा रहे थे और दोनों ने 30-35 दिन तक शूटिंग भी पूरी कर ली थी। जिसके कुछ समय बाद अचानक फिल्म ठंडे बस्ते चली गई थी। लेकिन अब फिल्म की मेकिंग दोबारा शुरू कर दी गई है और फिल्म में नया बदलाव हुआ है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में लीड रोल निभाने की पुष्टि की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि यह करण जौहर और उनके बीच पहला सहयोग है। विक्रांत ने कहा कि उन्होंने कार्तिक की जगह ली है और फिल्म में उनका अवतार बिल्कुल अलग देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा… ‘ फिल्म में आप मुझे अच्छे डिजाइनर कपड़े पहने और स्टाइलिश चश्मा लगाए देखेंगे। करण सर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेरा लुक दमदार और आकर्षक हो।’ फिल्म में लक्ष्य लालवानी भी हैं। जानकारी के अनुसार…’ इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में जल्द शुरू होगी। धर्मा प्रोडक्शंस इस फिल्म को भव्य पैमाने पर पेश करने वाली है।’

What's your reaction?

Related Posts