ब्रेकिंग खबरें

अपराधराष्ट्रीय

पत्नी के लिव इन पार्टनर को मारी गोली, हालत नाजुक

राजीव कॉलोनी में मंगलवार देर रात पत्नी के साथ लिव इन में रह रहे युवक के सिर में पति ने गोली मार दी। घायल युवक विपिन छत पर सो रहा था। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि वारदात महिला सुमन के पति विजय ने अंजाम दी। वह पत्नी के लिव-इन में रहने से नाराज था और दो दिन पहले अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। सेक्टर-58 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घायल विपिन मूल रूप से यूपी के मैनपुरी का रहने वाला है। करीब एक माह पहले वह महिला सुमन और उसके 5 साल के बेटे के साथ फरीदाबाद आया था। 16 दिन पहले ही राजीव कॉलोनी में किराए का मकान लिया था। दोनों सेक्टर-58 की एक निजी कंपनी में

काम करते हैं। सुमन की करीब 6 साल पहले मैनपुरी निवासी विजय से शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद विजय शराब पीकर घरेलू हिंसा करता था और मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर वह बेटे के साथ अलग रहने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान विपिन से हुई। विपिन भी शादीशुदा था और कोर्ट से तलाक हो चुका था। इसके बाद दोनों करीब 2 साल से लिव-इन में थे और रोजगार के लिए फरीदाबाद आ गए थे। महिला का आरोप है कि विजय को विपिन के साथ रहने पर आपत्ति थी और वह लगातार पीछा कर परेशान कर रहा था। दो दिन पहले विजय ने फोन पर धमकी दी थी कि अंजाम भुगतना पड़ेगा। मंगलवार रात करीब 12 बजे विजय राजीव कॉलोनी पहुंचा और छत पर सो रहे विपिन के सिर में देसी पिस्तौल से गोली मार दी। विपिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। (पूरी खबर फरीदाबाद की)

What's your reaction?

Related Posts