ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

‘सिद्धांतों और नेकी के साथ किया काम…’ अपने ऊपर हुईं FIR और AAP से क्यों हुए अलग? खुलकर सामने आए संदीप पाठक

पिछले दिनों राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। इसमें आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक का भी नाम शामिल है। राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी छोड़कर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं, अब संदीप पाठक अपने ऊपर हुई FIR और AAP क्यों छोड़ी इन सभी मुद्दों पर खुल कर सामने आए हैं। 

FIR के बारे में अभी नहीं मिली जानकारी

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, ‘कल से टीवी चैनल रिपोर्ट कर रहे हैं कि पंजाब में मेरे खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। मुझे अभी तक इन FIR के बारे में कोई औपचारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है।’ 

सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल

पाठक ने कहा, ‘कल से मैं FIR की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं जवाब दे सकूं। मेरे पास अभी तक FIR के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि अगर सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करके कोई FIR दर्ज की गई हो, तो मैं उसे देखने के बाद ही पूरी तरह से जवाब दे पाऊंगा।’

सिद्धांतों और नेकी के अनुसार काम किया- पाठक

आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए पाठक ने आगे कहा, ‘जो भी मुझे जानता है, जिसने भी मेरे साथ काम किया है, चाहे वे वॉलंटियर हों या नेता, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो सिद्धांतों और नेकी का पालन करता है। जब तक मैंने आम आदमी पार्टी में काम किया, मैंने सिद्धांतों और नेकी के अनुसार काम किया।’

मतभेदों के कारण छोड़ी आम आदमी पार्टी- पाठक

उन्होंने कहा, ‘आज मैं भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हूं। मैं सिद्धांतों और नेकी के अनुसार ही काम करता रहूंगा। राजनीति में सफलता या असफलता मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि, भले ही मैं असफल हो जाऊं, मैं कभी भी अपने राजनीतिक धर्म को न तोड़ूं। मैंने आम आदमी पार्टी किसी निजी कारण से नहीं छोड़ी। मैंने ऐसा विचारधारा और काम करने के तरीके में लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों के कारण किया है।

What's your reaction?

Related Posts