राजनीति

सत्ता मिली तो नौकरियों में 50 प्रतिशत महिला कोटा राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सरकारी नौकरियां आरक्षित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की भर्ती से देश की आधी आबादी सशक्त होगी और वह भारत की तकदीर बदल देगी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, आज भी तीन में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है? उन्होंने सवाल किया, क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस चाहती है, ‘आधी आबादी, पूरा हक’. हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा, जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा, इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएं. हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी.

Show More

Aaj Tak CG

यह एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button