ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे, जिन पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। आज डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री गजेंद्र यादव अपने-अपने विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देंगे। विपक्ष भी प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जिससे सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं। बजट सत्र के दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। सरकार जहां अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, वहीं विपक्ष विभिन्न समस्याओं को लेकर जवाब मांग सकता है।

बजट सत्र के तीसरे दिन क्या-क्या होगा?

  • आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है.
  • जहां डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री लखनलाल देवांगन अपने विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे.
  • इसके अलावा CM विष्णु देव साय और डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत पत्रों को पटल पर रखेंगे.
  • नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर पटल पर रखे जाएंगे.
  • सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन होगा प्रस्तुत
  • राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी.
  • सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाएंगे.
  • अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे.
  • विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मामला उठाएंगे.
  • मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे.
  • विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे.
  • राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी.

What's your reaction?

Related Posts