ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश, 17 वर्षीय यात्री गिरकर घायल

रायपुर। पुरी–अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक 17 वर्षीय यात्री चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घटना मंगलवार को सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन और रायपुर स्टेशन के बीच दिशा कॉलेज के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान चिरंजीवी बंसोड़ (17 वर्ष), निवासी महासमुंद के रूप में हुई है। वह अपने मित्र और उसके पिता के साथ भिलाई स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लौट रहा था। युवक भिलाई पावर हाउस स्टेशन से महासमुंद तक टिकट क्रमांक 83059758 पर यात्रा कर रहा था।

बताया गया कि गाड़ी क्रमांक 12844 पुरी–अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह कोच के गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान चलती ट्रेन के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। मोबाइल बचाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

हादसे में युवक के दोनों पैरों के पंजों में गंभीर चोट आई और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना के बाद सहयात्रियों ने तत्काल चैन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और घायल को दोबारा ट्रेन में चढ़ाकर रायपुर रेलवे स्टेशन लाया गया।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर प्रभारी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए सूचना दी गई। हालांकि एम्बुलेंस पहुंचने में देरी होने पर शाम करीब 6 बजे घायल युवक को निजी ऑटो के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल के साथ उसका मित्र भी मौजूद रहा।

What's your reaction?

Related Posts