ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

असम में इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, 5 जवानों की मौत, को-पायलट बचा, अस्पताल में इलाज जारी

असम में इंडियन एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। इस हादसे में वायुसेना के पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि, को पायलट की जान बच गई है और उसका इलाज किया जा रहा है। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है यह विमान भारतीय वायुसेना का था और सामान ढोने का काम करता था।

हादसे में जान गंवाने वाले जवान

  1. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह
  2. फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
  3. सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
  4. अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत
  5. अग्निवीरवायु दानिश आलम

रैश लैंडिंग के बाद लगी आग

हादसे का शिकार हुआ विमान इंडियन एयर फोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था। हादसा जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ। लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद विमान के मलबे में लगी आग को बुझाया गया और घटना की जांच की जा रही है। भारतीय वायुसेना की तरफ से बताया गया कि असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट एक AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सप्लाई ले जाने के लिए किया जाता था। यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। साइट पर बचाव कार्य और जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts