बिग बॉस 14′ से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस अर्शी खान (Arshi Khan) इन दिनों अपने निकाह की बात को लेकर काफी चर्चाओं में है. अर्शी खान आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं. अब हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अर्शी खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं.

दरअसल अर्शी खान ने एक साक्षात्कार में खुद इस बात की पुष्टी की है कि वह जल्दी ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करंगी. हालांकि, उन्होंने अपने होने वाले हमसफर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है. अर्शी ने अपने बॉयफ्रेंड की पहचान छुपाते हुए बस इतना ही इशारा दिया है कि वह कोई टीवी एक्टर नहीं है, बल्कि एक बिजनेसमैन है.
अर्शी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईशान मसीह के साथ वीडियोज आदि साझा करती रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस खुद ये बात कह चुकी हैं कि ईशान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं. इसलिए उनके फैंस में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि आखिर वह कौन है, जिसके साथ अर्शी शादी के बंधंन में बंधने जा रहीं हैं, लेकिन अर्शी ने अपने होने वाले शोहर की पहचान छुपाते हुए कहा है- ‘बिग बॉस से आने के बाद मैंने यह फैसला किया है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखूंगी.’

अर्शी खान से इंटरव्यू में पूछा गया है कि क्या वह डांसर ईशान मसीह को डेट कर रही हैं? इसके जवाब में अर्शी ने कहा कि- मैं ईशान को 4 साल से जानती हूं और हम अच्छे दोस्त है. लोगों को लगता है कि वह मेरे बॉयफ्रेंड है जबकि हम साथ में काम करते है. हम एक साथ इवेंट्स और पार्टी में जाते है.


















