Ankita Lokhande Want To Become Mother: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी को पांच साल हो गए हैं। विक्की एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन अंकिता संग शादी के बाद वह भी टीवी जगत का हिस्सा बन गए हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। फैंस दोनों से बहुत प्यार करते हैं और अब कपल की फैमिली के आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। अंकिता भी कई बार बेबी प्लानिंग जैसे प्रैंक फैंस के साथ कर चुकी हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस शादी के इतने समय बाद सच में मां बनना चाहती हैं। इसी वजह से अंकिता ने बेबी प्लानिंग के बारे में ज्योतिषी से बात की। इस मौके पर ज्योतिषी ने अंकिता को एक सलाह दी है।
मां बनना चाहती हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर से बेबी प्लानिंग पर बात करती नजर आ रही हैं। एस्ट्रोलॉजर ने अंकिता के सामने खुलासा किया कि उनके दो बच्चे होंगे। उन्हें दो बेटियां होंगी या एक लड़का या लड़की होंगी। एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, अंकिता लोखंडे को बेटी होना तय है और इस बात अंकिता भी खुश हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कंप्लीट फैमिली की मांग की। अंकिता ने कहा कि उन्हें लड़का और लड़की दोनों चाहिए। वह अपनी कंप्लीट फैमिली चाहती है।
अंकिता लोखंडे को मिली एस्ट्रोलॉजर से सलाह

एस्ट्रोलॉजर ने आगे एक्ट्रेस को बताया कि उनके दोनों बच्चे हेल्दी होंगे और सब अच्छा होगा। उनकी प्रेग्नेंसी में किसी बात की टेंशन नहीं होगी। इस मौके पर अंकिता को सलाह मिली कि अगर वह मुंबई से बाहर जाकर बेबी प्लान करेंगी तो काफी अच्छा रहेगा। अंकिता के इस वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही बेबी की प्लानिंग करने वाली हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन के साथ लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई दे रही हैं।
कब हुई अंकिता और विक्की की शादी
बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में रॉयल अंदाज में शादी की थी। कपल की शादी मुंबई में हुई थी, जिसमें टीवी जगत के तमाम कलाकार नजर आए थे। इसके बाद अंकिता और विक्की की मैरिड लाइफ काफी लविंग रही, लेकिन बिग बॉस का सफर दोनों के लिए आसान नहीं रहा। शो में दोनों की कई बार लड़ाई हुई। दोनों के लड़ाई झगड़े तलाक तक पहुंच गए थे।


















