ब्रेकिंग खबरें

तकनीकीअन्य खबर

Google Map का नया फीचर, ट्रैवल में कम खर्च होगा आपका पेट्रोल

अभी तक तो आप Google Map का इस्तेमाल नेविगेशन के लिए करते थे, लेकिन अब नया फीचर भी इसमें ऐड होने जा रहा है. समय के साथ गूगल कई फीचर्स को ऐप में ऐड कर चुका है. इसी लिस्ट में फ्यूल सेविंग फीचर भी शामिल था. हालांकि पहले ये फीचर सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था. सितंबर 2022 में इसे ऐड किया गया था. कनाडा, अमेरिका और यूरोप के बाद आखिरकार भारत में भी इस फीचर को ऐड कर लिया गया है.

रूट और कंडिशन को करेगा कैलकुलेटइस फीचर को इनेबल करने के बाद Google Maps यूजर्स के रूट, ट्रैफिक, रोड की कंडिशन और किलोमीटर को कैलकुलेट करेगा. इसके बाद ऐप एक रूट दिखाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा फ्यूल सेविंग होगी. Google Maps में एडिशन रूट का भी सजेशन दिया जाएगा.

Google Maps पर कैसे ऑन करें ये फ्यूल सेविंग ऑप्शन?Google Maps पर फ्यूल सेविंग का ऑप्शन ऑन करना बहुत ही आसान है. इसका प्रोसेस आपको बता देते हैं. इसके लिए फोन में गूगल मैप्स ओपेन करें. इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर वाले आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं. वहां Navigation पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रॉल करके Route ऑप्शन पर जाएं. Prefer fuel-Efficient Routes को ऑन कर लें. हालांकि कई फोन में यह फीचर पहले से ऑन है. बेहतर सजेशन के लिए गूगल मैप्स में इंजन और फ्यूल की भी जानकारी भर दें.कैसे काम करता है ये फीचरएक बार जब आप स्पीडोमीटर ऑन कर लेते हैं, तो यह Google Map के साथ नेविगेट करते समय आपकी GPS स्पीड दिखाएगा. अगर आप गति सीमा पार कर रहे हैं तो यह आपको अलर्ट करेगा. गूगल मैप्स का स्पीडोमीटर स्ट्रीट व्यू इमेजरी और थर्ड-पार्टी इमेजरी से स्पीड लिमिट की पहचान करने के लिए AI का उपयोग करके स्पीड को रेगुलेट करने में मदद करता है.

एप पर न हों निर्भरएक बार यह सर्विस इनेबल करने पर यूजर्स यदि ओवपस्पीड करता है, गूगल मैप्स आपको वार्निंग का नोटिफिकेशन भी देता है. हालांकि ड्राइविंग के लिए आप पूरी तरह से गूगल मैप्स पर निर्भर नहीं कर सकते हैं. यूजर्स को ड्राइविंग करते समय अपने विवेक का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

What's your reaction?

Related Posts