ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

OnePlus के ये तीन फोन, वैलेंटाइन स्पेशल डील ने मचाई लूट

वैलेंटाइन डे के मौके पर अमेजन इंडिया आपके लिए शानदार वैलेंटाइन स्पेशल डील लाया है. इस धांसू डील में स्मार्टफोन्स पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है. वहीं, अगर आप वनप्लस फोन हैं, तो आपके लिए जबर्दस्त गुड न्यूज है. सेल में वनप्लस के हैंडसेट धमाकेदार डील में मिल रहे हैं. इन फोन को आप आकर्षक बैंक ऑफर और धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं. वनप्लस के इन फोन्स में आपको 100 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग और 108 मेगापिक्सल तक का मेन कैमरा मिलेगा. तो आइए डीटेल में जानते हैं इन डिवाइसेज पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में.

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत सेल में 19,999 रुपये हो गई है. बैंक ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 1500 रुपये तक कम कर सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन को 18,100 रुपये तक कम कर सकते हैं. ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा. वनप्लस के इस फोन में आपको 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है. फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

OnePlus 12

12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 64,999 रुपये है. बैंक ऑफर में फोन की कीमत को आप 2 हजार रुपये तक और कम कर सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर में यह फोन हजार रुपये तक और सस्ता हो सकता है. ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा. फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 2K डिस्प्ले दे रही है. फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर और एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा ऑफर कर रही है. फोन की बैटरी 5400mAh की है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

वनप्लस 11R 5G

वनप्लस का यह फोन सेल में 39,999 रुपये में मिल रहा है. बैंक ऑफर में यह फोन 1500 रुपये तक और सस्ता हो सकता है. 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन 30 हजार रुपये तक के एक्सचेंज बोनस में भी आपका हो सकता है. एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन  की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा. फोन में आपको 6.7 इंच का सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा. यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है. यह फोन 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.

What's your reaction?

Related Posts