आईआईटी मद्रास में बिना JEE मेन और जेईई एडवांस्ड स्कोर के चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) डिग्री कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईआटी मद्रास के इस स्पेशल कोर्स का पूरा नाम बीएस प्रोग्राम इन डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन है। यह कोर्स एक ऑनलाइन कोर्स है। पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। इस कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड में बैठने की जरूरत नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है। इसके लिए study.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान में हजारों छात्र इस कोर्स को कर रहे हैं। चूंकि यह कोर्स ऑफलाइन (क्लासरूम स्टडी) नहीं है, इसलिए हजारों विद्यार्थी इस कोर्स को कर रहे हैं।
जेईई एडवांस्ड वालों को सीधे एंट्री
जेईई मेन में प्रदर्शन के दम पर जिन स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्ववालिफाई किया है, वे इस कोर्स में डायरेक्ट एंट्री पा जाएंगे। जिन्होंने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई नहीं किया है या फिर जेईई मेन नहीं दिया है, उन्हें एक क्वालिफायर एग्जाम देना होगा।
बिना जेईई मेन के दाखिला (रेगुलर एंट्री – क्वालीफायर रूट))
बीएस प्रोग्राम इन डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन के लिए योग्यता
– किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास। (मैथ्स व इंग्लिश के साथ 10वीं पास)।
– कक्षा 11 की अंतिम परीक्षा देने वाले स्कूली छात्र अपने ग्रुप/स्ट्रीम/बोर्ड की परवाह किए बिना आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र उत्तीर्ण होते हैं, वे कक्षा 12 पास करने के बाद कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
बीएस कोर्स की शुरुआत फाउंडेशन लेवल से होगी। फाउंडेशन लेवल में जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करने वाले डायरेक्ट एंट्री पा जाएंगे। लेकिन अन्य स्टूडेंट्स को जैसा कि ऊपर बताया गया है, एक क्वालिफायर एग्जाम क्रैक करना होगा। अन्य स्टूडेंट्स को चार सप्ताह का ऑनलाइन प्रीपेटरी मॉड्यूल पूरा करना होगा।
क्वालीफायर प्रक्रिया में लेक्चर वीडियो, असाइनमेंट और चार बेसिक लेवल के पाठ्यक्रमों – अंग्रेजी I, डेटा साइंस I के लिए गणित, डेटा साइंस I के लिए सांख्यिकी और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग – के लाइव सत्रों के आधार पर 4 सप्ताह का कोर्सवर्क शामिल है, जो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में ग्रेडिंग के लिए हर सप्ताह एक असाइनमेंट जमा करना होगा।
क्वालीफायर परीक्षा: 4 सप्ताह के अंत में, अध्ययन के 4 सप्ताह में शामिल सामग्री के आधार पर पात्र उम्मीदवारों के लिए एक क्वालीफायर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कोर्स का मकसद भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और एमबेडेड मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में ग्रेजुएट्स की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
कोर्स फुल टाइम जॉब्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कई एंट्री एग्जिट पॉइंट होंगे। डिग्री पूरा न कर पानों के पास प्रमाण पत्र या डिप्लोमा प्राप्त करने का चांस होगा। डेटा साइंस प्रोग्राम कक्षा 10-स्तर के गणित और अंग्रेजी के साथ किसी भी शैक्षणिक स्ट्रीम के छात्रों के लिए खुला है।
अन्य डिग्री के साथ पढ़ाई
इस ऑनलाइन डिग्री को आप अपनी किसी अन्य ऑफलाइन रेगुलर कॉलेज डिग्री या अपनी फुल-टाइम जॉब के साथ-साथ कर सकते हैं
आवेदन फीस – 4000 रुपये
एससी व एसटी – 2000 रुपये
एग्जिट ऑप्शन के साथ छह-स्तरीय एकेडमिक स्ट्रक्चर
BS प्रोग्राम को छह लेवल में बांटा गया है, जिसमें पूरे किए गए क्रेडिट के आधार पर कई एग्जिट पॉइंट हैं। जो छात्र पहले चार लेवल सफलतापूर्वक पूरे कर लेते हैं, वे IIT मद्रास से डेटा साइंस और एप्लिकेशन में BS डिग्री के लिए योग्य होते हैं।
मल्टीपल एग्जिट ऑप्शंस : यह प्रोग्राम बहुत लचीला है। यदि आप इसे बीच में छोड़ना चाहते हैं, तो आपको खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता:
1 साल बाद: सभी कोर्स पूरे करने पर फाउंडेशन सर्टिफिकेट।
2 साल बाद: डेटा साइंस या प्रोग्रामिंग (या दोनों) में डिप्लोमा मिलता है।
3 साल बाद: BSc डिग्री (BSc in Programming and Data Science) मिलती है।
4 साल बाद: पूरी BS डिग्री (BS in Data Science and Applications) मिलती है
फाउंडेशन लेवल: 32 क्रेडिट (8 कोर्स), अवधि 1–3 साल
डिप्लोमा लेवल: प्रोजेक्ट के साथ प्रति स्ट्रीम 27 क्रेडिट, अवधि 1–2 साल
BSc डिग्री लेवल: 28 क्रेडिट
BS डिग्री लेवल: 28 क्रेडिट
PG डिप्लोमा (AI और ML): 20 क्रेडिट
MTech (AI और ML): 20 क्रेडिट (प्रोजेक्ट-आधारित)
फीस
जनवरी 2026 सत्र से जुड़ने वाले छात्रों के लिए, संशोधित फीस इस प्रकार है:
केवल फाउंडेशन: ₹48,000
फाउंडेशन + एक डिप्लोमा: ₹1,29,000
फाउंडेशन + दो डिप्लोमा: ₹2,10,000
BSc डिग्री: ₹2,86,000 – ₹3,10,000
BS डिग्री: ₹3,86,000 – ₹4,50,000
AI और ML में PG डिप्लोमा: ₹4,86,000 – ₹5,90,000
AI और ML में MTech: ₹6,86,000 – ₹7,90,000



















