रायपुर संभाग

रायपुर के इस इलाके में आज शाम व कल सुबह पानी आपूर्ति बंद

रायपुर. राजेन्द्र नगर की बड़ी पानी टंकी के मेन सप्लाई लाइन के वॉल्व में लीकेज के कारण शहर के बड़े हिस्से में गुरुवार को शाम और शुक्रवार को सुबह पानी की सप्लाई नहीं होंगी। करीब 10 हजार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में जितने खाली बर्तन हों, उसे सुबह आने वाले पानी से भर लें। क्योंकि वॉल्व बदलने और मेन पाइप लाइन से अमृत मिशन योजना के तहत इंटर कनेक्शन का काम चलेगा।

इस पानी टंकी के 500 एमएम व्यास वाली सप्लाई पाइप लाइन का वॉल्व खराब हुआ है। इस टंकी की पुरानी पाइप लाइन को निकालकर नई डीआई पाइप लाइन से जोड़ने के बाद ही क्षेत्र में सामान्य रूप से पानी की सप्लाई हो सकेगी। निगम के जल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 26 अक्टूबर को सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद काम शुरू होगा, जो लगातार चलेगा। राजेंद्र नगर क्षेत्र निगम के जोन 10 में आता है। इस टंकी से दर्जनभर से ज्यादा मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी की सप्लाई होती है। परंतु वॉल्व खराब जाने के कारण उसे बदलना जरूरी है।

जलागार के कमांड एरिया के लिए बिछाई गई डिस्ट्रीब्युशन पाइप लाइन को मेन सप्लाई लाइन से जोड़ा जोड़ना तय किया है। इसलिए 26 अक्टूबर को शाम के समय पूरी तरह से पानी की सप्लाई बंद रहेगी और 27 अक्टूबर को सुबह पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहने की सूचना है। निगम के अधिकारियों ने इस दिन शाम से सामान्य रूप से पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से होने का दावा किया है।

Show More

Aaj Tak CG

यह एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button