रायपुर संभाग
भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 8 मार्च को

रायपुर: भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 8 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी. इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे. इसके ठीक अगले दिन 9 मार्च को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा. इस बैठक और महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी जा रही है.
यह जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने गुरुवार को एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता में दी. भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा.