ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

महिला IAS अधिकारी ने 95 लाख रुपये ठगे!

महिला IAS अधिकारी पर 95 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने ठगी के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया। मामले की विस्तृत जांच चल रही है और आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था में गंभीर प्रश्न उठाए हैं।

Odisha IAS Officer Case: ओडिशा कैडर में तैनात भारतीय प्रशासन‍िक सेवा की वर‍िष्ठश आईएएस अध‍िकारी आराधना दास कथित धोखाधड़ी करने के मामले में फंस गई हैं. यहां के स्टेट होम डिपार्टमेंट में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात आराधना दास पर ₹95 लाख की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है.

शिकायत के मुताबिक, उन्होंने कटक व‍िकास प्राध‍िकरण (CDA) इलाके में जमीन दिलाने का वादा किया था. आरोप है कि शिकायतकर्ता कमल कुमार भावसिंका, जो कि दिव्यांग बताए जा रहे हैं, से इस वादे के एवज में ₹95 लाख लिए गए. लेकिन बाद में न तो जमीन दी गई और न ही पैसे वापस किए गए.

बैंक ट्रांजेक्शन और कैश का दावा

शिकायतकर्ता की पत्नी बीना भावसिंका ने बैंक ऑफ इंड‍िया के जरिए 22 नवंबर 2022 और 25 नवंबर 2022 को दो अलग-अलग तारीखों में भुगतान किया था. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि लगभग ₹10 लाख रुपये कैश में भी दिए गए थे. कटक के CDA फेज-II पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया. इंस्पेक्टर-इन-चार्ज अनुराधा मार्था ने 21 मार्च 2026 को DCP को जांच रिपोर्ट सौंपी.

जांच रिपोर्ट के अनुसार ₹95 लाख के लेन-देन की पुष्टि हुई है. यह ट्रांजेक्शन जमीन देने के वादे से जुड़ा था. आरोपी अधिकारी ने जांच में सहयोग नहीं किया. IAS अधिकारी होने के कारण उनके खिलाफ सीधे आपराधिक कार्रवाई नहीं हो सकती. इसके लिए पहले सरकारी मंजूरी जरूरी होती है. कमिश्नरेट पुलिस ने राज्य के गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को पत्र लिखकर औपचारिक कार्रवाई की अनुमति मांगी है.

धमकी और गाली-गलौज के भी आरोप

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आराधना दास ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. बताया जा रहा है कि आराधना दास पहले भी जमीन और हाउसिंग से जुड़े विभागों में काम कर चुकी हैं और हाल ही में उन्हें होम डिपार्टमेंट में प्रमोट किया गया था.

IAS आराधना दास का जीवन परिचय

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अध‍िकारी आराधना दास के पास राज्य प्रशासन में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ओडिशा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (OAS) से की थी. OAS में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जिनमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM), गंजाम और एसटी एवं एससी डेवलपमेंट विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी आद‍ि शाम‍िल हैं.

राज्ये सेवा से IAS में पदोन्नति

आराधना दास को वर्ष 2024 की सेलेक्ट लिस्ट के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया. इसके बाद अप्रैल 2025 में उन्हें औपचारिक रूप से IAS अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली. यह पदोन्नति उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए दी गई. वर्तमान में आराधना दास ओडिशा के होम डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे एडिशनल सेक्रेटरी स्तर की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं.

प्रशिक्षण और उपलब्धि

IAS में शामिल होने के बाद उन्होंने LBSNAA, मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त किया. मार्च 2026 में उन्होंने अपना इंडक्शन ट्रेनिंग पूरा किया “भारत दर्शन” कार्यक्रम के दौरान ग्रुप प्रेजेंटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. यह उपलब्धि उनके पेशेवर कौशल और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है.

What's your reaction?

Related Posts