ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी, मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

श के विभिन्न राज्यों में मौसम में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों के दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही मचाने वाला तूफान आ सकता है। कई हिस्सों में ओले गिरने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अपनी दैनिक पूर्वानुमान में आईएमडी ने मॉनसून के ताजा हालात के बारे में बताते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अगले 2-3 दिनों में अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में 28 मई को लू का हल्का असर रहेगा, लेकिन 29 मई को यहां मौसम रौद्र रूप ले सकता है। 29 मई को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 80 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। यह स्थिति 30 मई तक बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश की जानकारी देते हुए आईएमडी ने कहा है कि 28 मई को यहां धूल भरी आंधी और लू की संभावना है। लेकिन 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 80-100 किमी/घंटे और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60-80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आने की आशंका अनुमान है। 28 और 29 मई को यूपी में ओले गिरने और 29 मई को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी है।

बिहार-झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में प्री-मॉनसून गतिविधियां उग्र हो गई हैं। 28 और 29 मई को बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही दोनों दिन 60 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफना की आशंका है, जिससे पेड़ों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। झारखंड में 28 मई से 1 जून तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 28 से 30 मई के दौरान 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल में भारी बारिश और तूफान की मार

पश्चिम बंगाल में 28 मई को 60 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है। 29 मई को भी 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सिक्किम और हिमालय से सटे बंगाल में 28-29 मई को अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी।

पहाड़ों का भी मौसम बदलने वाला है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में 28 से 30 मई के बीच बारिश होगी। 29 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 28 और 29 मई को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है।

MP-CG में लू के बाद ओले का अलर्ट

28 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू की स्थिति रहेगी। लेकिन 29 और 30 मई को पूरे मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे तापमान 3 से 5 डिग्री गिर जाएगा। 28 मई को लू का असर रहने के बाद 29 मई को छत्तीसगढ़ में ओले गिरनेऔर 29 से 31 मई के दौरान तेज अंधड़ के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश तक के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 28 से 30 मई के बीच अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी। हालांकि, 31 मई से तापमान फिर 4-6 डिग्री बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में 28 मई से 2 जून के बीच तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts