राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी उनके साथ लूट की घटना हुई है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के चलते रायपुर में फिलहाल हाई अलर्ट जारी है.
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ लूट
- मामला रायपुर के भारत माता चौक में शंकर नगर के पास का बताया जा रहा है.
- यह इलाका सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक अपने आवास से सुबह के वक्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे.
- इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. सबकुछ बहुत तेजी से हुआ है.
- जिसे धरमलाल कौशिक कुछ समझ नहीं पाए. वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है.
- जिसके बाद जांच शुरू हो गई है. यह इलाका रायपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है.



















