केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. कल रात ने रायपुर पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उनकी अगवानी की. वहीं आज गृहमंत्री अमित शाह रायपुर और जगदलपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
आज सबसे पहले गृहमंत्री अमित शाह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 और फॉरेंसिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डायल 112 की सुविधा अब तक 16 जिलों में लागू थी, अब यह पूरे प्रदेश के 33 जिलों में लागू होगी. 400 गाड़ियां पूरे प्रदेश के थानों में पहुंचेंगी. उसी दिन दूसरी सौगात फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की मिलेगी.
रायपुर-टू-बस्तर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- मिली जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को सुबह 10:30 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 और फॉरेंसिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
- डायल 112 की सुविधा अब तक 16 जिलों में लागू थी, अब यह पूरे प्रदेश के 33 जिलों में लागू होगी.
- 400 गाड़ियां पूरे प्रदेश के थानों में पहुंचेंगी. उसी दिन दूसरी सौगात फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की मिलेगी.
- 33 जिलों में 33 सर्वसुविधायुक्त गाड़ियां इसके लिए रवाना होंगी, जिन्हें गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे.
जनसुविधा केंद्र की शुरुआत
इसके बाद गृह मंत्री बस्तर रवाना होंगे और करीब दोपहर 12:30 बजे बस्तर के नेतानार पहुंचेंगे. नेतानार पहला पुलिस कैंप है, जहां जनसुविधा केंद्र की शुरुआत हो रही है. उसका शुभारंभ गृह मंत्री करेंगे. बता दें कि नेतानार के बाद धीरे-धीरे बाकी कैंप भी इसी तरह जनसुविधा केंद्र के तौर पर विकसित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के बाद बस्तर के अलग-अलग समाज प्रमुखों, प्रबुद्ध नागरिकों, पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ भी गृह मंत्री का कार्यक्रम तय है.



















