ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: कई शहरों में पारा 45 डिग्री पार, हीटवेव का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ हालात बना दिए हैं। राज्य के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्म हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है और कई जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है। कई जगहों पर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और बाजारों में भी भीड़ कम हो गई है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर

मंगलवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं रायपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा. माना, मुंगेली, दुर्ग और बिलासपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला. प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है. हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी आने की शुरुआत हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव और बस्तर सहित कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.

What's your reaction?

Related Posts