ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगराजनीति

भाजपा के सत्ता में आते ही बदले सुर, TMC ने पांच नेताओं को थमाया नोटिस; पूछा- कार्रवाई क्यों न की जाए

पश्चिम बंगाल में भाजपा को जीत मिलते ही सुर बदलने वाले अपने 5 नेताओं को टीएमसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने पूछा है कि आपने पार्टी की लीडरशिप को लेकर सवाल उठाए हैं और कई अन्य बातें भी की हैं। ऐसा करना पार्टी के विचार के विपरीत था। ऐसे में आपने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह बताएं। आपको यह बताना चाहिए कि आप पर ऐक्शन क्यों न लिया जाए। इन नेताओं को जवाब देने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया है। इन नेताओं में पार्टी के प्रवक्ता रिजू दत्ता हैं तो वहीं एक और प्रवक्ता कोहिनूर मजूमदार शामिल हैं।

इसके अलावा तीन और नेता इसमें शामिल हैं, जैसे इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी और मालदा के पूर्व चेयरमैन कार्तिक शामिल हैं। वहीं दार्जिलिंग के पूर्व अध्यक्ष पपिया घोष भी इनमें से एक हैं। नोटिस में कहा गया है कि आप लोगों के बयान पार्टी के विपरीत रहे हैं और नेतृत्व की आलोचना करने वाले रहे हैं। प्रथमदृष्ट्या यह अनुशासनहीनता है। इससे संगठन के कामकाज पर असर पड़ता है। आप लोग जवाब दें कि आपके खिलाफ ऐक्शन क्यों न लिया जाए। बता दें कि 4 मई को नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का एक वर्ग महासचिव अभिषेक बनर्जी की आलोचना कर रहा है।

अभिषेक बनर्जी का नाम लेकर आलोचना करना इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि वह ममता बनर्जी के भतीजे हैं। इसके अलावा चुनाव में कंसल्टेंट के तौर पर काम करने वाली कंपनी I-PAC भी टीएमसी वालों के निशाने पर है। बागी नेताओं का कहना है कि अभिषेक बनर्जी और इस एजेंसी के चलते हार हुई है। इन लोगों का टिकट वितरण में अहम रोल था। यही नहीं कुछ नेता तो ऐसे हैं, जिन्होंने भाजपा की तारीफ की है। पपिया घोष ने 24 घंटे के अंदर जवाब देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने आईपैक पर टिप्पणी की है। आखिर वह कंपनी कोई तृणमूल कांग्रेस तो नहीं है। इस आईपैक के चलते हमें पहले भी परेशानी हुई है।

चौधरी बोले- मेरा जवाब तो तैयार है, भाजपा को दी है बधाई

वहीं कृष्णेंदु नारायण चौधरी का कहना है कि मेरा जवाब तो तैयार है। मैंने जो भी कहा है, वह सही है। बता दें कि चौधरी के नेतृत्व वाली इंग्लिशबाजार नगरपालिका से एक प्रस्ताव भी पारित हुआ है, जिसमें शुभेंदु अधिकारी को जीत की बधाई दी गई है। इसके अलावा भाजपा विधायक अमलान भादुरी को भी बधाई दी गई है। कई नेता अब भी टीएमसी के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। टीएमसी के नेता और बहरामपुर से भाजपा के मुकाबले हारने वाले नरुगोपाल मुखर्जी का कहना है कि टीएमसी की हार उगाही के चलते हुई है।

What's your reaction?

Related Posts