धर्म एवं साहित्यअन्य खबर
प्राण प्रतिष्ठा में पूजन करेंगे विभिन्न वर्ग के 15 यजमान
![](https://aajtakcg.com/wp-content/uploads/2024/01/picture-2023-09-26T1919521695736197808.038-780x470.jpg)
अयोध्या. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में विभिन्न वर्गों से 15 यजमान शामिल होंगे. इसमें प्रमुख काशी के डोमराजा हैं.
आयोजन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी का प्रयास मंदिर ट्रस्ट कर रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार उदयपुर से बनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, असम से राम कुई जेमी, जयपुर से गुरुचरण सिंह गिल, हरदोई से कृष्ण मोहन, अझलारासन तमिलनाडु से रमेश जैन मुल्तानी, मुंबई से विट्ठलराव कांबले, महादेव गायकवाड़ घुमंतू समाज, ट्रस्टी लातूर महाराष्ट्र, कलबुर्गी से लिंग राज वासव राज अप्पा, लखनऊ से दिलीप वाल्मीकि, काशी के डोमराजा अनिल चौधरी,कैलाश यादव, कवीन्द्र प्रताप सिंह व पलवल के अरुण चौधरी यजमान होंगे.